27th July 2024

राजस्थानी महिला मंडल ने किया प्रतिभाओं का सम्मान

सामाजिक संस्था राजस्थानी महिला मंडल द्वारा ‘मैं नारी हूं’ कार्यक्रम का आयोजन मुंबई के वाई. बी. चव्हाण ऑडिटोरियम में किया गया। इस अवसर पर किसान की बेटी आईपीएस इल्मा अफरोज, दिव्यांग सुष्मिता बूबना, ऐसिड अटैक सर्वाइवर दौलत बी. खान का संस्था ने सम्मान किया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में समाजसेविका सिंधुताई सकपाल उपस्थित थीं। संस्था ने इन्हें महिला प्रतिभा सम्मान से नवाजा। इस अवसर पर उन्होंने अपने जीवन के संघर्षों के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने बताया कि उन्हें घर से निकाल दिया गया था, लेकिन वे हिम्मत नहीं हारीं और उन्होंने संघर्ष किया। समाजसेविका राजश्री बिड़ला की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम का संचालन समाजसेविका मंजू लोढ़ा ने किया। कार्यक्रम की संयोजिका माधुरी नेवटिया तथा सह संयोजिका उर्मिला रुंगटा थीं।

error: Content is protected !!